हरियाणा को अक्टूबर तक मिलेगी एक और नए हाइवे की सौगात, 15 Km घट जाएगी गुरुग्राम से रेवाड़ी की दूरी

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि अक्टूबर महीने से गुरुग्राम से रेवाड़ी की दूरी 15 किलोमीटर कम हो जाएगी. आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन 31 अक्टूबर तक आप इस सच्चाई से अवगत हो जाएंगे. वाहन चालकों को गुरुग्राम से रेवाड़ी और नारनौल जाने के लिए नए हाइवे का तोहफा मिलने जा रहा है.

Fourlane Highway

वजीरपुर से रेवाड़ी तक के हिस्से को ही ट्रैफिक के लिए खोलने की तैयारी की जा रही हैं, जबकि हीरो होंडा (एकलव्य) चौक से वजीरपुर तक के हिस्से के लिए वाहन चालकों को जनवरी 2025 तक इंतजार करना होगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम से आसपास के शहरों की बेहतर होती कनेक्टिविटी के बीच अब लोगों को गुरुग्राम- रेवाड़ी वाया पटौदी हाइवे की सौगात मिलेगी. इस हाईवे का 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और NHAI ने निर्माण कंपनी को अक्टूबर तक बचा हुआ कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

6 Km हिस्सा ग्रीनफील्ड

बता दें कि गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे NH- 352W का एक हिस्सा है. 46.11 किलोमीटर के इस हाइवे पर 20 अंडरपास व फ्लाईओवर बने हैं. इसमें पटौदी में 7 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा. 6 किलोमीटर हाइवे ग्रीनफील्ड यानि खेतों से होकर गुजरेगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जयपुर हाईवे से घटेगा ट्रैफिक

इस हाइवे के निर्माण से लोगों को रेवाड़ी जाने के लिए दिल्ली जयपुर हाइवे (NH- 48) के अलावा भी एक और सुगम सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध होगी. ऐसे में जयपुर हाइवे से वाहनों का दबाव कम होगा. वहीं, झज्जर और रोहतक जाने वाले भी फर्रुखनगर की बजाय इस हाइवे से होकर KMP एक्सप्रेसवे पकड़ कर निकल सकेंगे.

यह हाइवे कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे को भी जोड़ेगा. द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों के लोगों को जयपुर हाइवे के लिए खेड़की दौला नहीं जाना होगा. वे बसई और पटौदी रोड़ से होते हुए इस हाइवे पर पहुंच जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.