हरियाणा में फिर दिखा आग का तांडव, 300 एकड़ में गेहूं के फानों के साथ ट्रैक्टर व रीपर मशीन जलकर राख

जींद | हरियाणा के खेतों में एक बार फिर आग ने जमकर तांडव मचाया है. यहां जुलाना क्षेत्र के गांव मेहरड़ा में खेतों में तूड़ी बनाते समय रीपर मशीन में अचानक चिंगारी उठने से आग भड़क उठी और कई एकड़ में गेहूं के फाने जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है.

Fire In Khet

300 एकड़ में नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार, गांव मेहरड़ा निवासी आनंद कुमार खेत में फानों से तुड़ी बना रहा था. इस दौरान रीपर मशीन में अचानक चिंगारी उठने से आग लग गई. ट्रैक्टर चालक ने जब नीचे देखा तो कूदकर अपनी जान बचाई. आग इतनी भयंकर थी कि मेहरड़ा के खेतों से होती हुई पड़ोसी गांव लजवाना कलां और रिढाना के खेतों तक जा पहुंची.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, जींद होकर चलेगी कटरा- दादर स्पेशल ट्रेन

किसानों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 300 एकड़ में गेहूं के फाने जलकर खाक हो चुके थे. वहीं, मौके पर खड़ा ट्रैक्टर व रीपर मशीन भी आग में स्वाहा हो गई.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.