हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, आज दोबारा से पटरी पर लौटी ये पैसेंजर ट्रेनें

रोहतक | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के चलते रद्द की गई कई पैसेंजर ट्रेनें फिर से पटरी पर लौट रही है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा करने के साथ ही इन ट्रेनों का टाइम- टेबल और शेड्यूल जारी कर दिया है.

Train

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब- हरियाणा सीमा पर शंभु बार्डर (Shambhu Border) के नजदीक किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किए जाने से रेलों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था. उस रूट से चलने वाली ट्रेनों को वाया रोहतक, जींद, जाखल रूट से संचालित किया जा रहा है. ऐसे में इस रूट पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने से कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थी, लेकिन अब किसान आंदोलन समाप्त होने पर सभी रूट डायवर्ट से संचालित होने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से चलने लगी है. ऐसे में रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल कर दी गई है.

ये रहेगा शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 04456, जींद- दिल्ली पैसेंजर के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है. यह ट्रेन दोपहर को ढाई बजे जींद से रवाना होकर शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
  • इसके अलावा जाखल से दिल्ली के बीच सफर करने वाली ट्रेन नंबर 04432, आज सुबह 04.25 बजे जाखल से रवाना होकर सुबह 09.50 बजे दिल्ली पहुंची है.
  • ट्रेन नंबर 04487, हांसी- रोहतक रेलसेवा और रोहतक से वाया पानीपत होकर जींद जाने वाली ट्रेन नंबर 04995, भी पटरी पर लौट आई है.
  • रोहतक से पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 04983 के संचालन को फिर से हरी झंडी दिखा दी गई है. यह ट्रेन सुबह 11.55 बजे रोहतक से रवाना होकर दोपहर 2 बजे पानीपत पहुंची है.
  • वहीं, जींद से दोपहर 03.50 बजे रवाना होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04988 के भी आज बहाल होने की पूरी संभावना जताई गई है.
यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

स्टेशन अधीक्षक का बयान

रोहतक स्टेशन अधीक्षक डीके मिश्रा ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते दिल्ली- जींद रूट पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया था. इसके चलते कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब इन सभी ट्रेनों के संचालन को पूर्व शेड्यूल के तहत हरी झंडी दिखाई जा रही है. इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.