हरियाणा में खाटूश्याम भक्तों के लिए आई खुशखबरी, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन को दिखाई हरी झंडी

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी तरह सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई है. उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाडी- रींगस- रेवाडी स्पेशल ट्रेन 3 से 31 अगस्त के मध्य अलग- अलग समयावधि में कुल 14 ट्रिप संचालित होगी.

RAIL TRAIN

ये रहेगा शेड्यूल

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 02:40 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में यह ट्रेन रींगस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 06:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.