हरियाणा CM ने अपनी सादगी से लूटी महफ़िल, लग्जरी गाड़ी छोड़कर चलाई बैलगाड़ी

जींद | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार- प्रसार रफ्तार पकड़ने लगा है. सभी राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंचकर उन्हें जिताकर विधानसभा भेजने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में कल जींद पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक सादगीपूर्ण नजारा देखकर हर कोई मनमोहित हो गया. उनके इस निराले अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Nayab Saini Bailgaadi

CM ने चलाई बैलगाड़ी

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का काफिला गांव निडानी की एक पगडंडी से होकर गुजर रहा था. उसी दौरान उन्होंने रास्ते में एक बैलगाड़ी जाती देखी. सीएम तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ बैलगाड़ी में सवार हो गए. इस दौरान उन्होंने कुछ देर के लिए बैलगाड़ी भी चलाई और साथ बैठी महिला से कृषि से संबंधित बातचीत भी की.

सोशल मीडिया पर वायरल

बैलगाड़ी पर सवार दोनों नेताओं की यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इसके बाद, जींद से मुख्यमंत्री समालखा की ओर निकल गए. इससे पहले भी सीएम नायब सैनी ने रोहतक जाते समय बीच रास्ते महम में एक चाय के ढाबे पर रूककर सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने ढाबे पर खुद अपने हाथों से चाय बनाई और सबको पिलाई थी.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.