हरियाणा में BJP की नई सरकार के शपथग्रहण समारोह की तारीख आई सामने, PM मोदी समेत ये हस्तियां करेंगी शिरकत

पंचकूला | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के दम पर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. वहीं, दूसरी ओर 10 साल बाद सत्ता वापसी का दम भरनेवाली वाली कांग्रेस पार्टी महज 37 सीटों पर सिमट कर रह गई है. तीसरी बात सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी की नई सरकार के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है.

Bhartiya Janta Party BJP

15 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह

हरियाणा में 15 अक्टूबर को BJP की नई सरकार के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी है. पंचकूला में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा कई केन्द्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शिरकत करने की संभावना है.

नई सरकार के शपथग्रहण समारोह को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पंचकूला के उपायुक्त की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी शपथग्रहण समारोह के आयोजन की तमाम व्यवस्थाओं को देखेगी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

सैनी ही होंगे नए मुख्यमंत्री

सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में बीजेपी की नई सरकार के मुखिया फिर से नायब सैनी ही होंगे. राज्य में विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया था और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंचकूला में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में ऐलान किया था कि हरियाणा में दोबारा बीजेपी की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री नायब सैनी ही होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.