हिसार जिले में धान खरीद प्रक्रिया अब पकड़ेगी रफ्तार, 8 राइस मिलरों के बीच साइन हुआ एग्रीमेंट

हिसार | हरियाणा में धान उत्पादक किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिसार में धान खरीद के लिए 8 राइस मिलरों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ एग्रीमेंट साइन कर लिया है. अब राइस मिलरों के भी धान खरीद प्रक्रिया में शामिल होने से खरीद प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी. इससे निश्चित तौर पर किसानों को राहत पहुंचेगी क्योंकि मंडी से उठान तेजी से होगा.

Dhan Paddy

बता दें कि हिसार जिले की अनाज मंडियों में 10 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा धान की आवक हो चुकी है. हालांकि, खरीद महज 1500 मीट्रिक टन ही हो सकी है. राइस मिलरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही थी और धान खरीद प्रक्रिया में शामिल न होने पर खरीद प्रक्रिया भी धीमी चल रही थी, लेकिन अब सरकार से बातचीत के बाद हिसार जिले में 8 राइस मिलरों ने एग्रीमेंट साइन कर लिया है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

विधायकों ने किया मंडियों का दौरा

एग्रीमेंट साइन होने से धान से चावल बनाने की प्रकिया अब इन मिलों में होगी, जिससे धान खरीद में तेजी आएगी. इधर, मंडियों में चल रही धान खरीद प्रक्रिया का विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार अनाज मंडी और रणबीर गंगवा ने बरवाला अनाज मंडी में निरीक्षण किया और खरीद प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.