हरियाणा की मंडियों में बाजरे की आवक ने पकड़ी रफ्तार, अच्छा भाव मिलने पर किसानों ने जताई खुशी

जींद | हरियाणा के जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में बाजरे की आवक जोर पकड़ रही है. इस बार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,625 रूपए प्रति क्विंटल है, जबकि पिछली बार 2,500 रूपए प्रति क्विंटल था. हैफेड द्वारा बाजरे की सरकारी खरीद की जा रही है. अब तक 2273 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है.

Bajara Kheti Anaj

किसानों ने जताई खुशी

मार्केट कमेटी ऑक्शन रिकॉर्डर संजय ने बताया कि मंडी में जो बाजरे की ढेरी आती है, उसकी नमी की जांच कर उसकी खरीद की जा रही है. 13% तक नमी वाले बाजरे की खरीद की जा रही है. उन्होंने बताया कि सरकारी मापदंड पर खरा उतरने वाली बाजरे की ढेरी को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है.

मंडी में पहुंचे किसानों ने बताया कि बाजरे का सरकारी भाव मिल रहा है और मंडी में पहुंचते ही बिक्री हो रही है. किसानों ने मंडी में आते ही बाजरे की सरकारी भाव पर खरीद होने पर खुशी जाहिर की है. किसानों ने बताया कि बोली या फिर भाव कम होने को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है. MSP पर बाजरा बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

72 घंटे में पेमेंट

किसानों का कहना है कि मंडी में बाजरे की फसल पहुंचते ही सरकारी कर्मचारी आते हैं और बाजरे की नमी को जांचने के बाद जब सरकारी मापदंडों के अनुसार नमी 13% तक है तो बाजरे की सरकारी भाव पर खरीद कर तोल लगा दिया जाता है. इस सुगम व्यवस्था से किसानों को मंडी में ज्यादा समय तक ठहराव करने की जरूरत नहीं होती है. सरकारी हिदायत के अनुसार, 72 घंटे के अंदर फसल की पेमेंट किसानों के खातों में पहुंच जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.