पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की. यहां नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कल पंचकूला में हुई नवनिर्वाचित विधायकों की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद सीएम नायब सैनी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
राज्यपाल ने दिलाई शपथ
नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ-साथ कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. शपथ ग्रहण के लिए पूरे पंचकूला शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं.
नायाब सरकार के गठन का उत्सव शुरू#NonstopHaryana pic.twitter.com/E16mSvP2kv
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 17, 2024
मंच पर ये 11 विधायक पहुंचे
मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले विधायकों जो अभी तक मंच पर पहुंचे हैं, उनमें कृष्ण पंवार, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी, अनिल विज, महिपाल ढांडा, राजेश नागर और विपुल गोयल शामिल हैं.
अगली लाइन में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और अरविंद शर्मा बैठे हैं. ये पांचों कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं.
दूसरी लाइन में श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव और राजेश नागर शामिल हैं. ये 6 विधायक राज्यमंत्री बन सकते हैं.
