Bank Holidays: कल तक निपटाएं बैंक से जुड़े सभी काम, एक साथ छह दिनों तक रहेंगे बंद

नई दिल्ली । अगर आपको बैंक से संबंधित कोई कार्य है तो,उसे जरूर निपटा लें, अन्यथा आपको कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है. इसके पिछे की वजह बैंकों का छः दिन बंद (Bank Holidays) होना है. दरअसल अप्रैल के महीने में एक के बाद एक लगातार छह दिनों तक की छुट्टी है.

Bank Image

दरअसल देश के अलग-अलग राज्यों में कई त्योहार ऐसे हैं,जिनको राज्य के हिसाब से अलग-अलग महत्व दिया जाता है. इसी के अनुसार आरबीआई ने अप्रैल महीने में बैंकों को 9 दिन का अवकाश घोषित किया है. लेकिन इसमें सभी बैंकों की छुट्टी उनके राज्यों में जोर-शोर से मनाएं जाने वाले त्यौहारों पर ही है. इसकी सूची इस प्रकार से है-

दिनांक – त्यौहार

  • 13 अप्रैल 2021- उगाड़ी, तेलुगू न्यू ईयर,बोहाग बिहू,बैशाखी,बिजु फेस्टिवल
  • 14 अप्रैल 2021- डॉ अंबेडकर जयंती
  • 15 अप्रैल 2021- हिमाचल डे,विशु, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल
  • 16 अप्रैल 2021- बोहाग बिहू
  • 18 अप्रैल 2021- रविवार के चलते देशभर के बैंकों की छुट्टी
  • 21 अप्रैल 2021- राम नवमी और गरिया पूजा
  • 24 अप्रैल 2021- आखिरी शनिवार , बैंक बंद रहेंगे
  • 25 अप्रैल 2021- रविवार
यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.