हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी दिल्ली जाने वाली ये ट्रेनें

रेवाड़ी | हरियाणा से दिल्ली सफर करने वाले रेलयात्रियों (Indian Railways) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रेवाड़ी- दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनें सोमवार यानी आज से अपने निर्धारित शेड्यूल पर सफर करेगी. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तकनीकी कार्य के चलते इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब इन्हें फिर से पटरी पर उतार दिया गया है.

Train

अपने निर्धारित समय से होगी संचालित

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पूर्व में अधिसूचित रद्द ट्रेनें आज से अपने नियमित समय पर संचालित होगी. उन्होंने बताया कि इन पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से आम लोगों के साथ- साथ रोजाना सफर करने वाले रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन आज से उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

आज से चलेगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 04433, दिल्ली- रेवाड़ी पैसेंजर 4 नवंबर को अपने निर्धारित समय से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04434, रेवाड़ी- दिल्ली पैसेंजर 4 नवंबर से अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.