हरियाणा में पशुपालन पर मिलेगी 90 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें आवेदन का तरीका और जरूरी दस्तावेज

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने साल 2024 में “हरियाणा पशु लोन योजना” की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत, पशुपालक विभिन्न पशुओं जैसे गाय, भैंस, बकरी और सूअर के लिए सब्सिडी युक्त ऋण प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आप पशु पालक हैं, तो इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं.

Cattel Chara Cow Gay

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देना और ग्रामीण परिवारों की आय को बढ़ाना है. पशुपालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, जो किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है. सरकार ने इस योजना के तहत, 25% से 90% तक की सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान किया है, ताकि अधिक- से- अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें.

अनुसूचित जाति के लिए विशेष लाभ

अनुसूचित जाति के पशुपालकों को इस योजना के तहत विशेष लाभ दिए गए हैं. यदि आप गाय या भैंस पर ऋण लेना चाहते हैं, तो आपको 50% सब्सिडी प्राप्त होगी. भेड़, बकरी और सूअर पर ऋण लेने पर 90% तक की सब्सिडी मिलेगी. इसका मतलब यह है कि अनुसूचित जाति के पशुपालकों को केवल 10% राशि का भुगतान करना होगा, जिससे उनके लिए यह योजना और भी अधिक आकर्षक बन जाती है.

सामान्य जाति के पशुपालकों को भी इस योजना के तहत लाभ मिल सकता है. गाय, भैंस, भेड़- बकरी और सूअर पर ऋण लेने के लिए उन्हें 25% सब्सिडी मिलेगी. इसके तहत, वे 4 से 10 पशुओं की डेयरी खोल सकते हैं और अपनी आय को बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदक के पास कम- से- कम 4 पशु होने चाहिए और डेयरी के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए. इसके अलावा, आवेदक के पास फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, जाति प्रमाण- पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक कॉपी, बैंक NOC, पेन कार्ड, शेड की फोटो और वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज होने चाहिए.

आवेदन करने का तरीका

हरियाणा पशु लोन योजना के तहत, आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी को सही- सही भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे जमा करना होगा. आवेदन के बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद लोन की राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.