किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी अश्वगंधा की खेती, कम लागत और बेहतर बाजार मूल्य

हिसार | किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) , हिसार के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में अश्वगंधा दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों के लिए अश्वगंधा की खेती फायदेमंद विकल्प साबित हो रही है.

Organic Farming Kisan Kheti

किसानों के लिए फायदेमंद

डॉ बीआर कंबोज ने कहा कि किसानों को अश्वगंधा की खेती में हाथ आजमाने चाहिए. अश्वगंधा को बहुत कम पौषक तत्वों की जरूरत होती है. कम पानी, कम लागत और बेहतर बाजार मूल्य के कारण यह फसल किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, धान की सरकारी खरीद की तारीख में हुआ बदलाव

उन्होंने बताया कि किसानों को कम लागत पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए औषधीय पौधों की खेती करनी चाहिए. आज आयुर्वेद, युनानी और एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में भी अश्वगंधा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. यह मानसिक तनाव, शारीरिक कमजोरी, हृदय रोग, मधुमेह और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक है.

कम लागत में अधिक मुनाफा

HAU के कुलपति डॉ बीआर कंबोज ने कहा कि बाजार में अश्वगंधा की जड़ों, पाउडर और कैप्सूल की बढ़ती मांग के कारण किसानों को अच्छा लाभ मिल सकता है. ऐसे में किसानों को इसकी खेती की ओर ध्यान देना चाहिए. इसमें बिल्कुल कम लागत में अच्छा- खासा मुनाफा कमाया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.