सौंफ की खेती से मालामाल हुआ हरियाणा का किसान अमन गोदारा, बताया बिजाई का उपयुक्त समय

सिरसा | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज सूबे के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकें. इसी कड़ी में सिरसा जिले के गांव गांव कलुवाना निवासी एक किसान सौंफ की खेती से अच्छा- खासा मुनाफा कमा रहा है.

Souf Ki Kheti Kisan

मालामाल हुआ किसान

आधुनिकता के इस युग में आज किसान परम्परागत खेती की बजाय अधिक मुनाफा देने वाली नकदी फसलों की खेती कर रहे हैं. ऐसी ही एक लाभदायक सौंफ की फसल हैं, जिसकी सुंगध औषधीय गुण और बहुआयामी उपयोगिता के कारण इसकी मांग लगातार बनी रहती है. सिरसा के गांव कालुआना के किसान अमन गोदारा ने भी अब देसी सौंफ की खेती में अपनी किस्मत आजमाई है.

किसान अमन ने बताया कि सौंफ की खेती से प्रति एकड़ लगभग 1 लाख रुपए तक की बचत हो जाती है. उन्होंने बताया कि यह फसल कम पानी में भी बंपर उत्पादन देती है. इसकी खेती में अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती. साथ ही, प्राकृतिक और जैविक दोनों तरीके से सौंफ को उगाया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  चुकंदर की खेती से मालामाल हो रहे रोहतक के किसान, जानें लागत और प्रोफिट का पूरा गणित

सौंफ की खेती का उपयुक्त समय

अमन गोदारा ने बताया कि सौंफ की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु, मिट्टी और समय का ध्यान रखना जरुरी है. सौंफ की बुवाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में की जाती है. यह फसल 180 दिनों में पूरी तरह से पककर तैयार हो जाती है. इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए सौंफ जैसी खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और इसे भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.