खुशखबरी: मोदी सरकार ने किया इस योजना का विस्तार, बुढ़ापे में मिलेगी 5 हजार रुपए पेंशन

नई दिल्ली | इस साल का बजट 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा. इससे पहले मोदी सरकार ने गरीब लोगों और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों को एक राहत भरी खबर प्रदान की है. कैबिनेट की हुई मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल पेंशन योजना (APY) को वित्त वर्ष 2030- 31 तक जारी रखने की स्वीकृति दे दी है. इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई थी.

NPS PENSION

मोदी सरकार ने किया विस्तार

यह योजना विशेष रूप से मजदूरी करने वाले, घरेलू श्रमिक, किसानों और छोटे व्यवसाय के लिए बनाई गई है और जो सरकारी और निजी स्कीम से संबंधित नहीं होते है. इस योजना के अनुसार, लोगों 60 साल की उम्र के बाद 1 हजार से 5 हजार रुपए तक की पेंशन दी जाएगी. हालांकि, पेंशन की राशि व्यक्ति द्वारा दिए गए योगदान पर निर्भर करेगी. सरकार का कहना है कि यह योजना बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी.

यह भी पढ़े -  विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली एयरपोर्ट पर खत्म हुई बोर्डिंग पास पर स्टाम्प की व्यवस्था

अधिक लोगों को जोड़ना लक्ष्य

सरकार ने कहा है कि योजना को सही ढंग से चलाने के लिए जागरूकता, विकास कार्य और वित्तीय सहायता पहले की तरह चलता रहेगा. सरकार के इस फैसले से उन लोगों ज्यादा फायदा होगा, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद कोई आय का स्त्रोत नहीं है. कैबिनेट फैसले में यह भी कहा गया कि सरकार आगे भी विकास एवं क्षमता जैसी गतिविधियों पर खर्च करती रहेगी ताकि ओर ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ सके. सरकार का कहना है कि जब तक असंगठित क्षेत्र के बड़े हिस्सों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में नही लाया जाता, तब तक ऐसी योजनाओं का लागू रहना जरूरी है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.