सीतामाई मंदिर की रहस्यमई कहानी, जहां पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले के सीतामाई गांव जो आस्था का प्रमुख केंद्र है. यह वही स्थान माना जाता है, जहां माता सीता ने अपनी पवित्रता को सिद्ध करते हुए धरती माता को पुकारा था और फिर साक्षात पृथ्वी की गोद में समा गई थी. यहां गांव में प्रवेश करते ही अलग ही शांति का अनुभव होता है.

Sitamai Temple

सभी मनोकामनाएं होती है पूरी

यहां स्थित सीतामाई मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि विश्वास, त्याग और नारी के सम्मान का प्रतीक है, जो हरियाणा में 48 कोस कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा है. यह मंदिर करनाल से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर स्थित है और लंबे समय से भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां दूर- दूर से लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर आते है और माता सीता के दर्शन करते है. मान्यताओं के अनुसार, यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर इच्छाएं पूरी होती है.

यह भी पढ़े -  Sainik School Karnal Jobs: सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते है. नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा की जाती है, उस समय यहां भारी भीड़ होती है. सीतामाई मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह इतिहास, आस्था और पौराणिक का अद्भूत संगम भी है, जो हरियाणा का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.