कुरुक्षेत्र | धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर रोज हजारों लोग एक जगह से दूसरी जगह सफर करते हैं. वहीं, धार्मिक कार्यक्रमों के समय यहां बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में कई बार शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोगों को जाम में फंसना पड़ता है. अब इसी परेशानी को कम करने के लिए शहर में एक नई सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है. बहुत ही जल्द लोगों को इस समस्या का हल मिल जाएगा, जिससे शहर का विकास तो होगा ही साथ ही हर किसी को ऑफिस, स्कूल या अन्य महत्वपूर्ण जगह पर पहुंचने के लिए जरूरत से ज्यादा जल्दी नहीं निकलना होगा.
यह नई सड़क रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ बनाई जाएगी. सरकार की तरफ से इसके निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है. पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के मुताबिक, सड़क विश्वविद्यालय गेट नंबर-3 के पास एलसी-61सी से पुराने बस स्टैंड के पास एलसी-65सी तक बनाई जाएगी.
5.75 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अब अगर सड़क की लंबाई की बात करें तो यह करीब 3.20 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी होगी. इसके निर्माण पर करीब 5.75 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. सड़क रेलवे के राइट ऑफ वे में प्रस्तावित है इसलिए निर्माण से पहले रेलवे की NOC के साथ दूसरी जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी वरना बीच मजधार में बंटाधार हो सकता है. खैर मजाक से हटकर बता दें कि कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव और सूर्य ग्रहण जैसे बड़े आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. इस वजह से शहर की मौजूदा सड़कों पर ट्रैफिक काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
बड़े आयोजनों में मिलेगी राहत
वहीं, नई सड़क बनने के बाद वाहनों को आने-जाने के लिए एक और रास्ता मिल सकेगा. इससे शहर की दूसरी सड़कों पर पड़ने वाले ट्रैफिक के दबाव को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है. खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को… वह आराम से समय पर निकलकर अपने गंत्व्य तक पहुंच सकते हैं.
