जियों के नाराज यूजर्स को जियों ने दिया तोहफा, ग्राहकों को मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

नई दिल्ली । देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का नेटवर्क 6  अक्टूबर को देश के विभिन्न हिस्सों में बंद रहा. इस वजह से लोगों को इंटरनेट से लेकर कॉलिंग में समस्या आई. ट्विटर पर भी यूजर्स ने कंपनी की इस गड़बड़ी को लेकर काफी हंगामा किया. वहीं कंपनी ने एक बड़े बयान में दावा किया कि उसने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में ग्राहकों को प्रभावित करने वाले सभी समस्याओं को ठीक कर दिया है.

Jio Sim

जियों ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा 

साथ ही उन्होंने बताया कि नेटवर्क की समस्या को कुछ ही घंटों में हल करने में कंपनी कामयाब रही. वहीं कंपनी ने अपने यूजर्स को खुशखबरी भरा तोहफा दिया और असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि कंपनी प्रभावित ग्राहकों को टुडे कंप्लीमेंट्री अनलिमिटेड प्लान प्रदान करेगी. वहीं कंपनी ने सभी प्रभावित ग्राहकों को एक एसएमएस भेजा. जिसमें कहा गया कि वे दो दिवसीय कंप्लीमेंट्री प्लान के पात्र है. वर्तमान में एक्टिव प्लान की समाप्ति के बाद कंप्लीमेंट्री प्लान एक्टिव हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

कंपनी ने बताया कि प्लान अपने आप क्रेडिट हो जाएगा, मान लीजिए यदि आपके पास 30 दिन का प्लान है तो आपकी 30 दिन की योजना समाप्त होने पर अतिरिक्त 2 दिन एक्टिव रहेगा. यानी आपको जियो से 32 दिनों की सेवा प्राप्त होगी. मौजूदा हफ्ता टेक के शौकीन के लिए अच्छा नहीं रहा. बता दें कि इसी हफ्ते व्हाट्सएप,  इंस्टाग्राम कई घंटे बंद रहे. वहीं अब जियो ने समस्या खड़ी कर दी है. हाल ही में फेसबुक की सेवाओं को लेकर भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जहां सेवाए लगभग 6 घंटे बंद रही.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.