सरकारी भर्तियों के लिए हरियाणा सरकार ने बढ़ाई अधिकतम आयु सीमा, जानें क्या हैं नई जानकारी

चंडीगढ़ । सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की गठबंधन सरकार ने सरकारी नौकरी की बाट जोहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है. मनोहर सरकार के इस निर्णय से निश्चित तौर पर उन लोगों को राहत पहुंचेगी, जिनका नौकरी के लिए आवेदन करने की समय-सीमा बहुत ही कम रह गई थी.

Haryana CM Press Conference

इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने अधिकतम उम्र सीमा को लेकर कुछ राहत प्रदान करते हुए बेरोजगारों को मौका दिया है. मिली जानकारी अनुसार अब सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार 18 से 42 साल तक नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे. जबकि अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग, विधवा या तलाकशुदा महिलाओं, अविवाहित युवतियों और सैन्य सेवा के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों की पत्नियों को 47 साल की आयु तक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में छूट रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

इसके अलावा दिव्यांग और कच्चे कर्मचारियों के मामले में 52 साल की आयु तक सरकारी नौकरी में आवेदन करने की छूट प्रदान की गई है. इस संबंध में हरियाणा सरकार मुख्य सचिव ऑफिस के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग अध्यक्षों, बोर्ड- निगमों के एमडी मंडलायुक्त विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और उपायुक्त को आदेश जारी कर दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.