Post Office की इस धांसू स्कीम में जमा करें पैसे, मिलेगा बैंक से भी ज्यादा फायदा

नई दिल्ली |यदि आप भी अपनी और अपने फैमिली मेंबर्स के भविष्य की चिंता को लेकर फिक्रमंद हैं तो यहां हम बचत योजनाओं के बारे में बता रहे हैं. यदि आप सोच रहे हैं कि छोटे निवेश में सुरक्षित मुनाफा मिले तो इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान में निवेश कर सकते हैं.

Post Office

FD कराने की प्रक्रिया काफी आसान

बता दें कि पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने पर आपको ब्याज के अलावा कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं. सबसे बड़ी बात यह क‍ि आपको मुनाफे के साथ सरकारी गारंटी भी मिलेगी. इसमें आपको तिमाही आधार पर ब्याज की सुविधा मिलती है. यहां पर एफडी कराने की प्रक्रिया काफी सरल है. इंडिया पोस्ट (India Post) की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस में 1,2, 3, 5 साल के लिए एफडी करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस स्कीम में कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

पोस्ट ऑफिस में FD कराने के फायदे

• इसमें सरकार की गारंटी होती है और निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

• यहां पर आप एक या इससे अधिक एफडी कर सकते हैं. यहां पर आप एफडी अकाउंट को ज्वाइंट भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट दूर, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से जुड़ेंगे यूपी- बिहार के बड़े शहर

• 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको ITR फाइल करते समय टैक्स में छूट मिलेगी.

• एक पोस्ट ऑफिस से एफडी दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.

• इसमें एफडी ऑफलाइन (कैश, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग) से कर सकते हैं.

कैसे खोलें पोस्ट ऑफिस में FD

पोस्ट ऑफिस में FD कराने के लिए आप चेक या कैश देकर अकाउंट ओपन करवा सकते हैं. इसमें न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुलते हैं. अध‍िकतम राश‍ि जमा करने की कोई ल‍िम‍िट नहीं है.

FD पर मिलता है अच्‍छा ब्याज

पोस्‍ट ऑफ‍िस में 7 दिन से एक साल की FD पर 5.50 फीसदी की दर से का ब्याज मिलता है. एक साल 1 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर भी यही ब्याज दर है. इसके अलावा 3 साल तक की FD पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. 3 साल एक दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर 6.70 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.