ऐसे निकालेंगे ATM से पैसा तो आपके साथ कभी नहीं होगा फ्रॉड, SBI ने ट्वीट कर बताया तरीका

नई दिल्ली | भले ही आज के इस आधुनिक युग में डिजिटल लेनदेन का प्रचलन बढ़ गया हो लेकिन अब भी नकद लेनदेन बड़ी संख्या में होता है. इसके लिए बैंक अकाउंट से पैसे निकालने है तो एटीएम सबसे बेहतर च्वाइस है. एटीएम के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से इससे संबंधित फ्रॉड की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है. ठग एटीएम बदलकर या फिर एटीएम क्लोन तैयार कर लोगों को चूना लगा रहे हैं और महज कुछ ही मिनटों में अकाउंट से पैसे निकाल कर रफूचक्कर हो जाते हैं.

ATM Machine

हालांकि बैंक समय- समय ठगों से बचाव को लेकर एटीएम उपयोग संबंधी हिदायतें जारी करते रहते हैं. भारतीय स्टेट बैंक ने भी अब ट्वीट करके एटीएम से पैसा निकालते वक्त ओटीपी का इस्तेमाल करने की अपील की है. हालांकि बैंक द्वारा यह सर्विस साल 2020 में शुरू हो चुकी है लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग ओटीपी आधारित एटीएम ट्रांजेक्शन नहीं करते हैं.

यह भी पढ़े -  भारत का ये खूबसूरत द्वीप है पर्यटकों की नई पसंद, भूल जाएंगे मालदीव और अंडमान

OTP इस्तेमाल करने की अपील

एसबीआई ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि पैसे निकालते वक्त ओटीपी आधारित एटीएम ट्रांजेक्शन सुविधा का लाभ उठाएं. आपको फ्रॉड से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ओटीपी की सर्विस बैंक द्वारा 1 जनवरी 2020 से शुरू हो चुकी है. बैंक द्वारा यह जानकारी बार- बार शेयर की जा रही है ताकि अपने यूजर्स को साइबर क्राइम से बचाया जा सके.

ऐसे करें प्रयोग

  1. SBI एटीएम से कैश निकालने के लिए सबसे पहले कार्ड एटीएम मशीन में डालें.
  2. OTP ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. आपके रजिस्टर्ड मोबाइलन नंबर पर ओटीपी आएगा, अब इसे डालें.
  4. इसके बाद ATM Pin डालें.
  5. कैश एटीएम मशीन से निकल जाएगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.