NTA जल्द जारी करेगी हरियाणा CET परिणाम, यहां जाने क्या रहेंगे क्वालीफाई मार्क्स

चंडीगढ़ | NTA जल्द ही हरियाणा सीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगी. रिजल्ट से पहले एंटीए द्वारा आंसर की जारी की जाएगी. गौरतलब है कि 5 और 6 नवंबर को हरियाणा में एनटीए द्वारा संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित करवाया गया था. इस परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश से लगभग 11.35 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जबकि परीक्षा में लगभग साढ़े सात लाख युवा शामिल हुए. सरकार ने भी बताया था कि सीईटी एक क्वालीफाइंग परीक्षा होगी लेकिन पदों के अनुसार लिए जाने वाले दूसरे पेपर में केवल पदों के चार गुना उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. कहा जा रहा है कि 15 दिसंबर तक इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा.

Results

यह रहेंगे क्वालीफाइंग मार्क्स

हरियाणा सीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाई अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसके अनुसार जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 फ़ीसदी जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को कम से कम 40 फ़ीसदी अंक लेना अनिवार्य है. जिन अभ्यर्थियों के इतने अंक आएंगे केवल वही इस परीक्षा को क्वालीफाई कर पाएंगे. कुल 95 अंकों में से जनरल वर्ग को इसका 50 प्रतिशत यानि 47.5 अंक जबकि अन्य वर्गो कों 40 प्रतिशत यानि 38 अंक प्राप्त करने होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

युवाओं के बीच गरमाया मुद्दा

युवाओं के बीच यह मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. युवाओं का कहना है कि सिर्फ 4 गुना को मौका ना देकर सभी क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षा देने का मौका दिया जाए. युवाओं का कहना है कि परीक्षा से पहले परीक्षा के पैटर्न के बारे में भी कुछ स्पष्ट नहीं था और नोटिस भी परीक्षा के कुछ दिन पहले ही जारी हुआ. दबाव के कारण हो सकता है कुछ उम्मीदवारों का यह पेपर अच्छा नहीं गया तो इसीलिए उन्हें दूसरे पेपर में बैठने का अवसर दिया जाए ताकि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.