New Rules: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली | साल का आखिरी महीना यानि दिसंबर शुरू होने में केवल आज का ही दिन शेष रह गया है. कल यानि 1 दिसंबर से कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े इसलिए इन नियमों को पहले ही जान लेना आपके लिए बेहतर होगा. ट्रेनों के समय में बदलाव से लेकर लाइक सर्टिफिकेट तक बहुत से नियमों में एक दिसंबर से बदलाव होगा.

rules

लाइफ सर्टिफिकेट की आखिरी तारीख

सरकार से पेंशन लेने वाले लोगों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने की 30 नवंबर यानि आज आखिरी तारीख है. अगर आपने अभी तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाए हैं तो तुरंत प्रभाव से बैंक ब्रांच या फिर ऑनलाइन तरीके से इस काम को पूरा करें अन्यथा, आपकी पेंशन रूक सकती है.

CNG- PNG और LPG की कीमतों में बदलाव

बता दें कि सरकार की ओर से हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी, एलपीजी और पीएनजी गैस की नई कीमतें जारी की जाती है. हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है लेकिन पिछले कुछ महीनों से इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतों में वृद्धि होने की वजह से CNG- PNG के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि 1 दिसंबर को सरकार की तरफ से कुछ राहत भरी खबर सुनने को मिलें.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे द्वारा दिसंबर के महीने में ठंड और कोहरे को देखते हुए बहुत सी ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाता है. वहीं, बहुत सी ट्रेनों को फरवरी- मार्च तक रद्द कर दिया गया है जो कल यानि 1 दिसंबर से लागू हो रहा है. रेलवे द्वारा इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है. ऐसे में यदि आप ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो एक बार रद्द ट्रेनों की सूची चेक करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.