चीन में Corona से बिगड़े हालात ने बढ़ाई भारत सरकार की चिंता, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक

नई दिल्ली | चीन सहित कई अन्य देशों में Corona महामारी फिर से लोगों को भयभीत कर रही है. खासकर सबसे बुरे हालात चीन में बने हुए हैं जहां अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों से भरे पड़े हैं. रोजाना हो रही रिकॉर्ड मौतों से अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में वेटिंग चल रही है. ऐसे में चीन में कोरोना परिस्थितियों पर नजर रखते हुए भारत में केन्द्र सरकार अलर्ट हो गई है और आज इसी सिलसिले में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समीक्षा बैठक करेंगे.

Corona Virus

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक

चीन में फिर से कोरोना से बिगड़े हालात को मद्देनजर रखते हुए आज भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक बुलाई गई है. बैठक में दुनियाभर में फैल रहे संक्रमण और उसके परिदृश्य को लेकर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष, फार्मास्यूटिकल्स और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पाल और टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के अध्यक्ष एनएल अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

केन्द्र सरकार का राज्यों को निर्देश

केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर सबसे पहले अपने राज्यों में जीनोम सीक्वेंसिंग में जुटने का निर्देश दिया गया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना के वैरिएंट पर निगरानी रखने के लिए पाजिटिव सैंपल की पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग पर पूरा ध्यान दिया जाए. टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेशन और कोविड से मुकाबले के लिए उपयुक्त व्यवहार की पांच स्तरीय रणनीति से इस महामारी पर पहले भी अंकुश लगाने में सफलता मिली हैं और आगे भी इसी रणनीति पर काम किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भुषण ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई चिट्ठी में मंत्रालय की ओर से जून में जारी की गई निगरानी की संशोधित प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया है. इसके मुताबिक, नए वैरिएंट की चुनौती को लेकर जल्दी जांच, आइसोलेशन, टेस्टिंग और संदिग्ध तथा पाजिटिव मामलों के सही प्रबंधन पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैरिएंट के रुझानों की निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.