MDU में डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में एडमिशन का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (पूर्व में डीडीई) ने सत्र जनवरी-फरवरी 2023 में UG/PG पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स को आनलाइन आवेदन करना होगा. निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र जनवरी- फरवरी 2023 में यूजी पाठ्यक्रमों- बीए/बीकॉम प्रथम वर्ष के पहले व दूसरे सेमेस्टर, दूसरे वर्ष के तीसरे व चौथे सेमेस्टर तथा तीसरे वर्ष के पांचवें व छठे सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

MDU

आनलाइन करने होंगे आवेदन

एमए हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, जनसंचार, राजनीति विज्ञान, इतिहास व पत्रकारिता, लोक प्रशासन एवं इकॉनोमिक्स के प्रथम वर्ष के पहले व दूसरे सेमेस्टर तथा दूसरे वर्ष के तीसरे व चौथे सेमेस्टर, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस के प्रथम वर्ष के पहले व दूसरे सेमेस्टर तथा दूसरे वर्ष के तीसरे व चौथे सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा.

8 फरवरी तक करें आवेदन

M.COM के प्रथम वर्ष के पहले व दूसरे सेमेस्टर तथा दूसरे वर्ष के तीसरे व चौथे सेमेस्टर, M.SC Math के प्रथम वर्ष के पहले व दूसरे सेमेस्टर तथा दूसरे वर्ष के तीसरे व चौथे सेमेस्टर, आनलाइन मोड पाठ्यक्रमों- MSC Math के प्रथम वर्ष के पहले व दूसरे सेमेस्टर तथा दूसरे वर्ष के तीसरे व चौथे सेमेस्टर में एडमिशन के लिए बिना विलंब शुल्क के 8 फरवरी तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च तक आवेदन

प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि 8 फरवरी के बाद 18 फरवरी तक आवेदन करने पर एक हजार रुपए विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा. 28 फरवरी तक आवेदन करने पर 2 हजार रुपए विलंब शुल्क लगेगा. 28 फरवरी के बाद 10 मार्च तक आनलाइन आवेदन करने पर 3 हजार रुपए विलंब शुल्क चुकाना होगा. वहीं, 20 मार्च तक आवेदन करने पर 4 हजार रुपए विलंब शुल्क देना होगा. 31 मार्च तक एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने पर 5 हजार रुपए विलंब शुल्क देना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.