दिल्ली- NCR में फिर बढ़ा ऑटो- टैक्सी का किराया, जानें अब क्या है नये रेट

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रही दिल्ली- NCR क्षेत्र की जनता को नए साल पर बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ऑटो टैक्सी की दरों को बढ़ाने की घोषणा कर दी है. ऑटो के न्यूनतम किराए में 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद किराया 25 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गया है. वहीं, अब यात्रियों को 9.5 रुपए की बजाय 11 रुपए प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा.

AUTO

एसी और नॉन एसी टैक्सियों के किराए में भी बढ़ोतरी

नॉन एसी टैक्सियों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है. जहां पहले यात्रियों को 40 रूपए न्यूनतम किराए के बाद 14 रुपए प्रति किलोमीटर का भुगतान करना पड़ता था तो वहीं अब 17 रुपए प्रति किलोमीटर देना होगा. इसके अलावा, एसी टैक्सी का किराया भी बढ़ा है. इसके लिए अब प्रति किलोमीटर 16 की बजाय 20 रुपए चुकाने होंगे.

परिवहन मंत्री का ट्वीट

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो और टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी के अनुमोदन को लागू करते हुए आज से दिल्ली में संशोधित टैक्सी और ऑटो किराया नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इससे ऑटो और टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.