हरियाणा: घर में आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट, 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद ही दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है. यहां तहसील कैंप क्षेत्र में घर में रखा सिलेंडर आग लगने से फट गया जिसमें पति- पत्नी समेत 4 बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले डेढ़ साल से यहां रहकर मेहनत- मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे थे.

Aag Fire

मरने वालों में अब्दुल करीम (50 साल), अफरोजा (46 साल), इशरत खातून (18 साल), रेशमा (17 साल), अब्दुल शकूर (10 साल) और 7 वर्षीय अफान शामिल हैं. घर में आग की लपटे देखकर किसी पड़ोसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर में आग लगने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिससे आग और भड़क गई. पश्चिम बंगाल का यह परिवार यहां पिछले डेढ़ साल से रह रहा था. आग लगने से घर में मौजूद 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है. घर में आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

पूरा परिवार जलकर खाक

जिस वक्त गैस सिलेंडर में आग लगी,उस वक्त खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे. आग इतनी तेजी से फैली कि सभी बैड पर पड़े ही कंकाल हो गए. उन्हें अंदर से बाहर निकलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला. हादसे का पता चलते ही वहां कोहराम मच गया. जब तक पड़ोसी वहां पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.