हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, आंदोलन या आपातकालीन स्थिति में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मिलेगा खाना

चंडीगढ़ | हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है. VIP ड्यूटी, आंदोलन या फिर किसी आपातकालीन स्थिति में घंटों सड़कों पर खड़े रहकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अब विज के इस फैसले से बड़ी राहत पहुंचेगी. उन्होंने गृह विभाग को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि पुलिसकर्मी की ड्यूटी जहा पर भी लगाई जाती है, उन्हें वही खाना मुहैया करवाया जाए.

fotojet 17

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अक्सर ऐसी परिस्थितियों में देखा जाता है कि पुलिसकर्मियों को न तो कुछ खाने को मिलता है और न ही कुछ पीने को मिलता है. मजबूरन उन्हें भूखें- प्यासे घंटों अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहना पड़ता है लेकिन विज के इस फैसले के बाद पुलिसकर्मियों को इस परेशानी से छुटकारा मिलने जा रहा है.

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस कर्मियों को खाना मुहैया करवाने के लिए जिस भी इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी, वह सब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खाने के टिफ़िन खरीदने से लेकर डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाली वैन तक सब कुछ उपलब्ध करवाया जाएगा. पुलिसकर्मियों को लेकर सरकार द्वारा उठाए गया यह कदम काफी महत्वूर्ण माना जा सकता है. इससे पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी.

मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्होंने राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किये हैं कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को विभाग द्वारा मौके पर ही खाना उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाए और इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही की जाए.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.