हरियाणा में नही थम रही चुनावी रंजिश, सरपंच के बेटे की बीच सड़क गोलियों से भून कर हत्या

हिसार | हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव भले ही सम्पन्न हो चुके हैं लेकिन इन चुनावों को लेकर चली आ रही रंजिश बदस्तूर जारी है. इसका एक ताज़ा मामला हिसार ज़िले के हांसी क्षेत्र से सामने आया है. जहां बडाला गांव के सरपंच के बेटे को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक प्रदीप उर्फ काला अपने घर से हांसी के लिए निकला था लेकिन जैसे ही वह जीतपुरा गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा, हमलावरों ने उसे घेर कर गोलियों से छलनी कर दिया. इस हमले में उसके दो साथी सुनील और अमित भी घायल हुए हैं. घटना को अंजाम देकर हमलावर किसी राहगीर की गाड़ी छिनकर फरार हो गए.

Murder

8 से 10 राउंड फायरिंग

मृतक प्रदीप उर्फ काला जैसे ही जीतपुरा गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो सामने से डस्टर गाड़ी में सवार हमलावरों ने उसकी गाड़ी में सीधी टक्कर मारी. इसके बाद, हमलावरों ने प्रदीप को गाड़ी से बाहर निकाल कर उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. हमलावरों ने प्रदीप के सिर में गोलियां मारी है. मृतक प्रदीप को 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मृतक प्रदीप हिस्ट्रीशीटर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बास थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि हमलावरों ने करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की है. प्रदीप को बीच सड़क गोलियों से भून कर मौत के घाट उतारा गया है. इस हमले में उसके दो साथी सुनील और अमित भी घायल हुए हैं, जिन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. साथ ही, थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक प्रदीप बडाला गांव के सरपंच का बेटा है.

मृतक प्रदीप उर्फ काला हिस्ट्रीशीटर था. उस पर पहले से ही हत्या और लूट के करीब 10 मुकदमे दर्ज है. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने जिस डस्टर गाड़ी से टक्कर मारी थी, उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए हैं. हमलावरों ने किसी राहगीर की गाड़ी छिनी और भागने में कामयाब रहे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.