फैंस के लिए अच्छी खबर, खत्म हुआ इंतजार; इस दिन रिलीज होगी प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’

मनोरंजन डेस्क | पैनइंडिया स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. फैंस पिछले काफी दिनों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि आदिपुरुष की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. यह फिल्म 16 जून 2023 को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भारतीय सिनेमा का यह मोस्ट एक्सपेरिमेंट प्रोजेक्ट है. इस फिल्म का टीजर पिछले साल रिलीज किया गया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था. फिल्म में दिखाए गए VFX को लेकर भी लोगों ने जमकर बातें बनाई थी, जिस वजह से इसकी रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था.

Adipurush

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी आदिपुरुष

अब मेकर्स ने स्टेटमेंट रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज की घोषणा की है. पूरे 150 दिनों के बाद यानी कि 16 जून को यह फिल्म थियेटर में रिलीज हो जाएगी. मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसके ऊपर की ओर जय श्री राम लिखा और बीच में राम काज करीबे को आतुर लिखा हुआ है. यह फिल्म आईमैक्स 3D में रिलीज होगी.

इस मूवी में दिखाए जाने वाले VFX भी काफी शानदार होने वाले हैं. जब इस फिल्म के टीचर को रिलीज किया गया था तो लोगों ने इसके वीएफएक्स को कुछ खास पसंद नहीं किया था. इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा, सैफ अली खान रावण के रोल में दिखाई देंगे. प्रभास भगवान श्री राम के और कृति सीता माता के रोल में नजर आएगी.

फैन्स कर रहे बेसब्री से इंतजार

हनुमान के रोल में देवदत्त गजानन नागे नजर आने वाले हैं. इस मूवी का निर्देशन ओम राउत ने संभाला है, इसमें सोनल चौहान और सनी सिंह भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म रामायण पर आधारित है. इस माइकोलॉजिकल फिल्म को टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. जब इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया गया था तो उसमें प्रभास हाथ में धनुष उठाए हुए नजर आए थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

जिसके बाद, सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा था. उस पर ओम राउत का कहना था कि अभी फिल्म का केवल टीचर आया है, इसे पूरी फिल्म को लेकर इमेज बनाना काफी गलत है. जब यह फिल्म थियेटर में रिलीज होगी, तभी दर्शक कोई भी इमेज बनाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.