रेलवे चलाएगा होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगी यात्रा में आसानी

अंबाला । रेलवे का सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है आने वाले होली के त्यौहार को लेकर उत्तर रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. जिसमें करीब एक दर्जन ट्रेन अंबाला से होकर निकलेंगी. जिससे अंबाला का सफर करने वाले यात्रियों को बेहद लाभ मिलेगा. वही अंबाला रेलवे स्टेशन निर्देशक बी एल गिल के बयान के मुताबिक यह सभी ट्रेनें मेल ट्रेनें हैं अभी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाई गई है.

RAIL TRAIN

वही उत्तर रेलवे की ओर से होली के अवसर पर यात्रियों को राहत देने के लिए कुछ ट्रेनें चलाई जाएंगी जिसमें अंबाला से 6 पैर गाड़ियां होकर निकलेंगे जिसमें आनंदपुर से उधमपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04053-54, दिल्ली से उधमपुर तक जाने वाली 0452930, बनारस से श्रीनगर गाड़ी संख्या 045 2930, पीएनबी से अमृतसर गाड़ी संख्या 04 51718, बंदमखी से अमृतसर गाड़ी संख्या 04077 चलाई जाएंगी.

वहीं रेलवे स्टेशन मैनेजर बी एस गिल ने एक बयान में बताया है कि जो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं उनमें से 6 पेयर लगभग एक दर्जन ट्रेनें अंबाला से होकर गुजरेगी. जिससे अंबाला जाने वाले यात्रियों को बेहद लाभ मिलेगा उन्होंने अपने बयान में यह भी बताया है कि यह सभी ट्रेनें मेल एक्सप्रेस हैं इसमें कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.