PF से पैसा निकालते समय इन बातों पर ध्यान दें, अप्रैल से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली । कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक सेवानिवृत्त योजना है, जिससे भविष्य में वित्तीय सहायता प्रदान होती है. सामान्यत इस योजना से रिटायरमेंट के बाद पैसे निकाले जाते हैं लेकिन जरुरत पड़ने पर पहले भी पैसे निकाले जा सकते हैं, इसके लिए अलग नियम है.

PAISE RUPAY

पांच साल से पहले निकासी पर टीडीएस

यदि कोई कर्मचारी पांच साल पूरा होने से पहले ईपीएफ से पैसा निकालता है तो उस पर टीडीएस लगता है. पांच साल पूरा होने के बाद पैसे की निकासी पर कोई टीडीएस नहीं लगेगा. हालांकि पांच साल से पहले पैसे निकालने पर टीडीएस लगाते समय परिस्थितियां भी मायने रखती है. कर्मचारी का किसी बीमारी से ग्रस्त होना या बिजनेस में घाटा, ऐसी स्थिति में नियोक्ता टीडीएस कटौती नहीं कर सकता हैं.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड बार ने बनाया नया रिकॉर्ड, वजन सुनकर उड़ जाएंगे होश

अप्रैल से लागू होगा नया नियम

ईपीएफ योजना में सालाना 2.5 लाख से ज्यादा योगदान पर मिलने वाली ब्याज पर टैक्स लगेगा. यह नया नियम एक अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा. हालांकि इस नियम की घोषणा 2021 के बजट में की गई थी, लेकिन स्पष्टता नहीं होने के कारण 2022 से इस नियम को लागू किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.