मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च की हैचबैक Maruti Suzuki WagonR, जानिए खासियत

नई दिल्ली। हाल ही में मारुति सुज़ुकी ने अपनी लोकप्रिय कार हैचबैक मारुति सुज़ुकी वैगन आर लॉन्च की है. जिसके बाद से ग्राहक इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं. कार की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रूपये है. वहीं कम्पनी द्वारा वैगन आर के टॉप स्पेक ट्रिम के लिए 7.10 लाख की कीमत तय की गई है.

maruti

नए मॉडल में है काफी बदलाव

नए मॉडल में पिछले की तुलना में काफी बदलाव दिखने को मिलते हैं. इसमें फ्रेश एक्सटीरियर दिया गया है जो इसे  पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है. इसके अलावा कंपनी ने फीचर में कई सारे रेंज किए हैं. न्यू वैगन आर में न्यू इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो इसे पहले से ज्यादा पावरफुल बनाता है. कंपनी ने इसे चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में भारतीय बाज़ार में उतारा है.

माइलेज के मामले में यह है बेहतर

कहा जा रहा है कि नई वैगन आर माइलेज के मामले में भी बेहतर होने वाली है. कम्पनी के अनुसार AMT बॉक्स के साथ 25.19kmpl का माइलेज ये कार देगी जो कि पहले की तुलना में 15% ज़्यादा है. वहीं इस कार के सीएनजी ट्रिम्स की माइलेज 34.05 km/kg तक है.

मारुति सुजुकी वैगन आर इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से है. बीते फरवरी में इस कार की 12000 से ज्यादा यूनिट्स सेल हुई थी. इससे पहले ये कार 90 दिनों से ज्यादा वक्त तक इंडिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार रही.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.