नई दिल्ली | भारती कॉलेज (DU) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल के साथ डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते क्षेत्र में छात्रों को आवश्यक कौशल से लैस करने के लिए डिज़ाइन किए गए नए डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया विज्ञापन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है. यह पाठ्यक्रम डिजिटल मार्केटिंग के मुख्य पहलुओं का व्यापक परिचय प्रदान करता है, जिसमें सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, कंटेन्ट क्रीऐशन शामिल है. जो इस पाठ्यक्रम को अलग करती है, वह आमतौर पर इस्तेमाल में आने वाले एआई टूल्स है.
एआई का लाभ उठाकर, छात्र-छात्राएँ सीखेंगे मार्केटिंग campaigns को कैसे शुरु किया जाए जिससे परिणाम लाने एवं निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सके. पाठ्यक्रम के सफल समापन पर, प्रतिभागियों को भारती कॉलेज और उसके knowledge partner, आर.के. फिल्म्स एंड मीडिया अकादमी (RKFMA) द्वारा संयुक्त रूप से, पाठ्यक्रम पूरा होने का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा.
RKFMA के निदेशक के कहा की “पाठ्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रारूपों में उपलब्ध है. यह कौशल- उन्मुख लघु पाठ्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो किसी भी उद्योग में काम मे लिए जाने वाली एआई मार्केटिंग टूल को सीखते हुए basic से शुरुआत करना चाहते हैं. कक्षाएं विशेषज्ञ पेशेवरों द्वारा संचालित की जाती हैं जो एक गहन सीखने का अनुभव प्रदान करती हैं”.
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार भारती कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट लिंक का उपयोग करके अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं और पाठ्यक्रम शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. प्रवेश न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण सभी लड़कियों और लड़कों के लिए खुला है. जो पहले से ही अन्य संस्थानों से स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं.
