दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, अभी यहाँ से देखे

ई दिल्ली । कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. SSC द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल( एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा ( सीबीटी) के नतीजों की घोषणा आफिशियल बेबसाइट ssc.nic.in पर सोमवार 15 मार्च 2021 को की गई.

POLICE

पहले चरण के सीबीटी के आधार पर कुल 67,740 उम्मीदवारों को अगले चरण पीई/ एमटी के लिए सफल घोषित किया है. बता दें कि आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 को 15 मार्च को जारी किए जाने की जानकारी विभिन्न परीक्षाओं के जारी केलैडर के माध्यम से दी.

वहीं SSC ने पुलिस पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 नवंबर से 14 दिसम्बर के बीच आयोजित किया था.

उम्मीदवारों को अपना दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए आयोग की ओफिशियल बेबसाइट पर विजिट करने के साथ 15 मार्च की तारीख पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट नोटिस स्क्रीन पर देख पाएंगे.

यह भी पढ़े -  HCS परीक्षा के लिए भी अप्रैल से जारी होंगे एडमिट कार्ड, इस प्रकार कर पाएंगे डाउनलोड

वहीं कम्प्यूटर आधारित टेस्ट के चयन के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए होम पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें. फिर नए पेज पर ‘अदर्स’ के लिंक पर किल्क करें. फिर 15 मार्च की तारीख के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद सफल उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फाइल में ओपन होगी. उम्मीदवार इस फ़ाइल में अपना रोल नंबर सर्च कर पाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.