हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा: अगले आदेशों तक स्थगित रहेंगी HPSC की सभी पूर्व निर्धारित परीक्षाएं

पंचकूला । कोरोना काल लगातार दूसरे साल लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाने का काम कर रहा है. लॉकडाउन लगाने व बसें बंद करने के फैसले के बाद हरियाणा सरकार ने एक ओर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अगले आदेशों तक हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है. निश्चित रूप से नौकरी की बाट जोह रहे विधार्थियों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है.

इससे पहले हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी की बेकाबू होती दूसरी लहर को देखते हुए रोड़वेज और प्राइवेट बसों को भी बंद करने का फैसला लिया है.इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने रविवार को प्रदेश में लाकडाउन की अवधि को बढ़ाते हुए 7 दिनों के सम्पूर्ण बंद का ऐलान किया था. हरियाणा में सोमवार सुबह 5 बजे से 10 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.