हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 31 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली, तीन साल से नहीं हुए तबादले

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में 31000 से ज्यादा शिक्षकों के पद रिक्त पड़े है. इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है. 1,23,061 स्वीकृत पदों में से मात्र 91,281 पर ही शिक्षक ड्यूटी कर रहे है. सबसे ज्यादा रिक्तियां टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक) और पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) श्रेणी में देखी गयी है.

TEACHER

शिक्षकों में बढ़ रही नाराजगी

शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है. दूसरी तरफ लंबे वक़्त से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे  शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के अनुसार तीन साल से तबादले न होने की वजह से शिक्षकों और छात्रों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

संगठन की तरफ से दी गई चेतावनी

शिक्षा मंत्री की तरफ से वादा किया गया था कि शीघ्र ही तबदले करवाए जाएंगे. पर अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है. संगठन की तरफ से चेताया गया है कि यदि विभाग ने नवंबर के दूसरे हफ्ते तक तबादला मुहिम शुरू नहीं की तो 15 नवंबर के बाद पूरे राज्य में आंदोलन में आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.