हिजाब विवाद पर अनिल विज के तीखे बोल, ड्रेस कोड फॉलो नहीं कर सकते तो बैठे घर

चंडीगढ़ । कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर विवाद पूरे देश में बढ़ता ही जा रहा है. जिसकी झलक हरियाणा में भी देखने को मिल रही है. वही इस विवाद में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भी शामिल हो गए हैं. अनिल विज ने हिजाब को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि “हिजाब पहनने से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, अगर कोई भी हिजाब पहनना चाहे तो वह पहन सकता है. लेकिन अगर कोई शैक्षणिक संस्थान में जा रहा है तो वहां उस ड्रेस कोड को फॉलो करना होगा.” अनिल विज ने आगे कहा कि “अगर कोई ड्रेस कोड फॉलो नहीं कर सकता, तो वह अपने घर बैठें”.

anil vij

वहीं अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने राम रहीम को फलोर पर आजाद करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है. कि इसके पीछे भाजपा का राजनीतिक फायदा छुपा हुआ है. वही अकाली दल के नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यह राजनीतिक लोग हैं इन्हें हर बात में राजनीति ही नजर आएगी.

धर्मांतर विधयेक पर अनिल विज की प्रतिक्रिया

बता दें हाल ही में हरियाणा कैबिनेट ने हरियाणा धर्मांतर विधयेक को मंजूरी दे दी है. इसको लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उसमें डरा, धमकाकर, गुमराह कर, सोशल मीडिया पर पहचान छिपाकर, धोखा देकर, किसी दवाब में धर्मांतरण पर रोक लगाने की बात कही गई है.
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से धर्म बदलना चाहता है तो उसके लिए भी इस विधेयक में प्रावधान किए गए हैं. ऐसी स्थिति में लोग जिला उपयुक्त के पास जाकर धर्मांतरण करने के लिए आवेदन कर अपना धर्म बदल सकता है.

क्या है हिजाब विवाद

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद मंगलवार को पूरे राज्य में फैल गया. इसके बाद इस विवाद की लपट कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में पहुंच गई है. वहीं इस मुद्दे को लेकर बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान एकल बैंच ने इस मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट के उच्च न्यायाधीश के पास भेज दिया.

एकल बैंच ने कहा कि यह मामला पर्सनल लॉ के कुछ पहलुओं के मद्देनजर, बुनियादी महत्व एवं संवैधानिक प्रावधानों पर सवालिया निशान लगाता है.

दरअसल यह मामला उस वक्त बढ़ा जब कर्नाटक उडुपी जिले के मणिपाल में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में भगवा शॉल पहने लड़के और हिजाब पहने छात्रा दो दलों में विभाजित हो गए और जमकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया. जिसमें भगवा शॉल पहने लड़के हिजाब पहनी लड़की के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.