हरियाणा में PGT भर्ती के 250 पदों की चयन प्रक्रिया पर लगी रोक, अब हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा में PGT पदों के लिए होने वाली विषय ज्ञान परीक्षा से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) गणित पद के लिए विषय ज्ञान परीक्षा आयोजित करने से रोक दिया गया है. इसी के चलते अब एचपीएससी की ओर से आयोजित पीजीटी (गणित) के 250 पदों पर चयन प्रक्रिया पर भी विराम लग गया है. बता दे इस बारे में हाई कोर्ट ने अपना आर्डर सुरक्षित रख लिया है.

hpsc

विषय ज्ञान परीक्षा स्थगित करने के दिए आदेश

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार से ज्यादा अंक लेने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को स्क्रीनिंग टेस्ट में नहीं चुना गया है. आयोग को स्क्रीनिंग टेस्ट में योग्य उम्मीदवारों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा आयोजित करनी थी. हाई कोर्ट का कहना है कि 24 जून 2023 के विज्ञापन संख्या 29/ 2023 और 44/ 2023 के मुताबिक विषय ज्ञान परीक्षा स्थगित करने का निर्देश दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

महेंद्रगढ़ के नीरपुर निवासी परमिला ने दायर की याचिका

जस्टिस त्रिभुवन दहिया द्वारा इन आदेशों कों पारित किया गया है. इस मामले में महेंद्रगढ़ के नीरपुर निवासी परमिला ने याचिका दायर की थी. उसके द्वारा स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम को रद करने के निर्देश देने की मांग की गई थी. इसके अंतर्गत, याचिकाकर्ता को गणित में पीजीटी के लिए विषय ज्ञान परीक्षा में मौजूद होने के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया था.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.