रोडवेज बसों के समय में बदलाव, जानिए कैथल से दिल्ली, चंडीगढ़ सहित सभी रूटों के बसों की टाइमिंग

कैथल| कैथल से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब कोरोना के बाद समय सारणी में कुछ बदलाव किया गया है. गुरुग्राम व चंडीगढ़ के लिए 5:00 बजकर 5 मिनट पर पहली बस सेवा शुरू की है. वही दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी सुबह 4:00 बजकर 38 मिनट पर पहली बस शुरू की गई है. हिसार व सिरसा के लिए पहली बस 5:00 बजकर 46 मिनट पर बस स्टैंड से मिलेगी. बता दें कि कोरोना के कारण बसों की समय सारणी आगे पीछे हो रही थी. बसें समय अनुसार नहीं चल पा रही थी. यात्रियों के हिसाब से बसों का संचालन किया जा रहा था. अब समय से यात्री आ जा सकेंगे.

Haryana Roadways

पूंडरी व गुहला रूट पर हर 10 मिनट में मिलेगी बस

पूंडरी व गुहला रूट पर भी बसों के समय में बदलाव किया गया है. इन दोनों रूटों पर पहले बस 13 से 15 मिनट में निकलती थी. अब बस 10 मिनट में निकलेगी. यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी. गुहला व पूंडरी रूट पर 6:00 बजकर 10 मिनट पर बसें शुरू की गई है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

यह रहेंगे लोकल बसों के समय:
कैथल से कुरुक्षेत्र – 7:00 बजे
कैथल से जींद – 7:00 बजे
कैथल से गुहला – 8:00 बजे
कैथल से पूंडरी – 7:00 बजे
कैथल से करनाल – 7:00 बजे
कैथल से नगूरां – 7:12 बजे

बसों को समय सारणी अनुसार चला दिया गया है. इससे पहले ही बसों को यात्रियों के हिसाब से आगे पीछे निकाला जाता था. गुहला व पूंडरी रूट पर हर 10 मिनट में बस मिलेगी. गुरुग्राम व चंडीगढ़ के लिए भी बसों के समय में थोड़ा फेरबदल किया है.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.