शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले का बढ़ाया समय, देखें नई डेट

चंडीगढ़ । शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले की समय अवधि बढ़ा दी है. अब इन स्कूलों में 10 मई तक दाखिले हो सकेंगे. स्कूलों में दाखिलों के लिए आवेदनों की संख्या को देखते हुए विभाग ने ये फैसला लिया है. बता दें कि हरियाणा के 138 सरकारी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में 1.80 लाख की वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलता है. 1.80 से 2.40 लाख की आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 10% सीटें आरक्षित की गई हैं.

school student

स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए कक्षा का आकार और फीस तय की है. उनके अनुसार पहली से पांचवीं तक एकमुश्त प्रवेश राशि 500 ​​रुपये और छठी से 12वीं तक 1000 रुपये होगी. पहली से तीसरी तक की मासिक फीस 200 रुपये, चौथी-पांचवीं तक 250, छठी से आठवीं तक 300, 9वीं से लेकर नौवीं तक की मासिक फीस होगी. 10वीं 400 रुपये, 11वीं-12वीं 500 रुपये है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.