हरियाणा के इन जिलों में बिजली चोरी चरम पर, विजिलेंस भी हैरान

चंडीगढ़। हरियाणा के चार जिलों में बिजली चोरी रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इनमें अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला व कुरूक्षेत्र जिले शामिल हैं. अंबाला शहर में बने बिजली एवं सिंचाई विभाग विजिलेंस थाना के आंकड़ों के मुताबिक इन चारों जिलों में 5 हजार से भी ज्यादा केस बिजली चोरी के दर्ज हुएं हैं तथा 7 करोड़ से अधिक रुपए की रिकवरी हुईं है. संबंधित थानों में धड़ाधड़ बिजली चोरी के मामले दर्ज हो रहे हैं.

Bijli Karmi

ग्रामीण इलाकों में ज्यादा चोरी

आंकड़ों के मुताबिक बिजली चोरी के ज्यादा मामले ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं. लोगों ने बिजली चोरी का जुगाड इस तरीके से किया है कि रेड करने गए कर्मचारी भी दंग रह गए. यहीं नहीं दर्ज हुएं इन मुकदमों में कई केस ऐसे हैं जिन्होंने मीटर से लेकर अपने घर तक बिजली की तार या फिर घर की छत के साथ लगती सरकारी बिल्डिंग से चोरी करते हुए पकड़ा गया है.

थानों में इस तरह से दर्ज हो रहे हैं केस

बता दें कि बिजली निगम की तरफ से जब बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीम क्षेत्र में जाती है, वहां चोरी पकड़ने के बाद आरोपित व्यक्ति के खिलाफ लाईन लोस का फार्म भरने के बाद कार्यालय में आकर एसडीओ के नोटिस में डाला जाता है. इसके बाद आरोपित व्यक्ति के खिलाफ सिंचाई एवं बिजली निगम विजिलेंस थाना में शिक़ायत भेजी जाती है. इसके बाद आरोपित व्यक्ति के खिलाफ थाना में केस दर्ज किया जाता है. बकायदा छापेमारी के दौरान संबंधित थाने के संज्ञान में मामला लाया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.