हरियाणा में किसान फटाफट पूरा करें यह काम, मिलता रहेगा MSP और सरकारी योजनाओं का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. खरीफ सीजन 2025 की फसलों के लिए मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. किसान अपनी खरीफ फसलों का ब्यौरा दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसल पंजीकरण अनिवार्य किया गया है.

Souf Ki Kheti Kisan

पंजीकृत किसानों की खरीदी जाएगी फसल

डॉ. सुखदेव ने बताया कि केवल उन्हीं किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएंगी जो पोर्टल पर पंजीकृत होंगे. इसलिए किसान समय पर फसल पंजीकरण करवना बेहद जरूरी है. इसके अतिरिक्त किसान मेरी फसल मेरा- ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाते समय ही पराली प्रबंधन के लिए धान की पराली को मिट्टी में मिलाने व गांठे बनाने के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन कर सकता है.

पंजीकरण के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) व आधार कार्ड अनिवार्य है. अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800- 180- 2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे पोर्टल बंद होने से पहले ही पंजीकरण करवाएं, ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और किसान MSP पर फसल बेचकर अधिक लाभ कमा सकें.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

नुकसान होने पर मिलेगा मुआवजा

पट्टेदार बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए बुवाई के सर्टिफिकेट के साथ नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस पोर्टल (NCIP) पर नियमानुसार आवेदन सकते हैं. खेत में खड़ी फसल में नुकसान होने पर मुआवजा मिल सकेगा. इसी तरह से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से जिन्होंने ऋण नहीं लिया है, वह किसान भी जमाबंदी, किला नंबर के साथ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.

23 जुलाई तक देनी होगी जानकारी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए प्रदेश के सभी 22 जिले तीन क्लस्टर में विभाजित हैं. फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराना है या नहीं, इसे लेकर 23 जुलाई तक लिखित में सहमति या असहमति पत्र देना होगा. 29 जुलाई तक फसल बदलने का ब्योरा बैंकों में देना होगा. बैंक 31 जुलाई तक बीमा की राशि खातों से काटेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.