हरियाणा में अब इस तारीख तक होगी गेहूं की सरकारी खरीद, केंद्र सरकार ने दी राहत की खबर

चंडीगढ़ | केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि सूबे की नायब सैनी सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि को 22 मई तक बढ़ा दिया है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद की निर्धारित तारीख पूरी होने से पहले ही हरियाणा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कुछ दिन की मोहलत और मांगी थी.

FotoJet 97 compressed

केंद्र सरकार ने दिया समय

दरअसल, हरियाणा सरकार के पास इस तरह की सूचना और मांग आ रही थी कि अभी भी किसानों का गेहूं मंडियों में आना शेष है. ऐसे में राज्य की ओर से केंद्र सरकार को इस बारे में सूचित किया गया और गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाने की मांग की गई. केंद्र ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए एक सप्ताह तक और मंजूरी देते हुए 22 मई तक गेहूं खरीद करने को कहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

ताज़ा खबर पढ़े : Haryana E Khabar

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने आग्रह को स्वीकार करते हुए गेहूं खरीद के लिए समय को एक सप्ताह और यानि 22 मई तक बढ़ा दिया है. इसके निश्चित तौर पर उन किसानों को राहत पहुंचेगी, जो MSP पर अपनी गेहूं मंडियों में बेचना चाहते हैं और अभी तक किसी कारणवश पहुंच नहीं पाए थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.