हरियाणा सरकार ने 15 दिनों में तीसरी बार नौकरशाही में किया बदलाव, इन 4 अफसरों के हुए तबादले

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकार ने नए साल में तीसरी बार नौकरशाही में बदलाव किया है. अब आईएएस विजय सिंह दहिया की जिम्मेदारी बदलते हुए उन्हें आयुक्त एवं सचिव युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही, उन्हें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का सदस्य सचिव भी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, करनाल में डीटीओ के पद पर तैनात नूपुर बिश्नोई को हटा दिया गया है. अब उन्हें एडिशनल एसपी (ईआरएसएस) बनाया गया है.

haryana cm

इनके भी बदले गए विभाग

हरियाणा में विजय सिंह दहिया के अलावा दो और आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं. आईएएस केएम पांडुरंग को सामाजिक न्याय विभाग के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा, उन्हें हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है. IAS राजीव रतन को उच्च शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है. उन्हें हारट्रॉन एमडी, नोडल अधिकारी सीपीजीआरएएम पीजी पोर्टल और निदेशक, अभिलेखागार विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है.

यह भी पढ़े -  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के मंच पर दिखेगा BJP का नया सियासी समीकरण, कांग्रेस छोड़ने वालों को मिला सम्मान
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.