बेरोजगारी मुक्त होगा हरियाणा, सीएम मनोहर लाल ने रखा 75वें गणतंत्र दिवस का लक्ष्य

अंबाला । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अंबाला शहर में पुलिस लाइन ग्राउंड में ध्वजारोहण किया. इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय कवि रामधारी दिनकर की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि “जिनकी चढ़ती हुई जवानी खोज रही अपनी क़ुर्बानी, जलन एक जिनकी अभिलाषा, मरण एक जिनका त्योहार नमन उन्हें मेरा शत बार.”

NEWS 31

सीएम ने कहा की “मेरे लिए यह गौरव का विषय है कि मैं अंबाला की उस भूमि में ध्वजारोहण कर रहा हूं जहां से स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारियां उठी थी. इसीलिए अंबाला में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदों को याद करते हुए विशाल शहीद स्मारक बनाए जा रहा है. जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए उन सभी सुर वीरों को मेरा नमन है.”

सीएम मनोहर खट्टर ने आज कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 345 सुर वीरों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का काम किया गया है. और आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने का प्रदेश सरकार काम करेगी. मौजूदा वक्त में प्रदेश में 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं. और इनके निर्माण के साथ ही हर जिला को राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ा जाएगा.

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाए. बेटियों के लिए हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्थापित हो. उद्योग स्थापित करने में आसानी हो इसके लिए क्लस्टर पर का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 75 वें गणतंत्र दिवस तक प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को बेरोजगार मुक्त बनाया जाए.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.