मनोहर सरकार का तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में करेंगी मुफ्त यात्रा

 चंडीगढ़ | रक्षाबंधन के त्यौहार पर भाइयों की तरफ से अपनी बहनों को तोहफा दिया जाता है. अब हरियाणा की मनोहर सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की सभी महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है.

Haryana Roadways

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी जा रही है. परिवहन मंत्री की मंजूरी के बाद महिलाओं को इस सेवा का लाभ मिलेगा. मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाई-बहन के इस पावन पर्व पर महिलाओं को हरियाणा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा का उपहार दिया जाएगा. एक दिन के लिए 12 से 15 साल के बच्चें के साथ महिलाएं मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी. हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का मुफ्त यात्रा में पालन करना होगा.

सुचारु रुप चल रही रोडवेज की बसें

मूलचंद शर्मा नहीं इस बात की भी जानकारी दी कि कोविड के चलते परिवहन व्यवस्था में दिक्कत थी अब 90 फीसदी बसें सड़क पर चल रही है. उन्होंने कहा अभी वॉल्वो में लोग कम सफ़र कर रहें हैं लेकिन जिन रूट पर यात्री है उन जगहों पर वॉल्वो चलाई जा रही है. रोहतक, हिसार, फरीदाबाद और जयपुर के लिए वॉल्वो बस चलाने का कोई फैसला नहीं किया है. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी. अलीगढ़ रुट पर परमिट में कुछ समस्या आ रही है इसको लेकर आज मैं उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री से आज बात करूंगा.

तीज और रक्षाबंधन के लिए रोडवेज की खास तैयारी

हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज परिवहन विभाग की ओर से त्योहारों को लेकर खास तैयारियां की गई है. विभाग की ओर से कई पुराने बस रूट को खोला गया है. बसों और कर्मचारियों की संख्या को भी बढ़ाया गया है. विभाग के अनुसार, पानीपत जिले में 15 अतिरिक्त बसें तैयार रहेंगी. दिल्ली के लिए 25 की जगह 30, चंडीगढ़ में रोजाना 12 बसों को रवाना किया जाएगा.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts