हरियाणा सरकार ने किया बुजुर्गों का दिल खुश, पेंशन को लेकर लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ ।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है. इनमें एक फैसला बुजुर्गों की पेंशन को लेकर भी रहा. मनोहर सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को एक बड़ी राहत देते हुए बिना आवेदन किए ही पेंशन का लाभ प्रदान करने का फैसला किया है.

bhudapa pension

कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में जिस किसी पति-पत्नी की आय 2 लाख रुपए से कम हैं और वो अपनी उम्र के 60 साल पूरे कर चुके हैं, उनकी पेंशन बिना आवेदन फॉर्म भरें शुरू हो जाएगी. हालांकि जिनकी आय 2 लाख रुपए से अधिक है, उन पर अभी फैसला नहीं लिया गया है.

बता दें कि हरियाणा में चुनावों के दौरान सामाजिक पेंशन राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ा मुद्दा रहता है. पिछले सात साल में यहां सामाजिक पेंशन में ढाई गुणा बढ़ोतरी की गई है. वर्ष 2013-14 में जहां पेंशन 1,000 रुपए प्रति महीना मिलती थी वो अब साल 2021-22 में बढ़कर 2,500 रुपए प्रति महीना हो चुकी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.