हरियाणा के इन जिलों में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जाने क्या हैं आज के भाव

चंडीगढ़ । तेल कंपनियों ने मंगलवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई जिलों में बढ़ोतरी हुई है. लिहाजा आज हरियाणा में पेट्रोल का अधिकतम भाव 95.76 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल का अधिकतम भाव 86.97 रुपए प्रति लीटर है.

PETROL

हरियाणा के यमुनानगर जिले में पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे की वृद्धि हुई है जिसके बाद भाव 95.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं गुरुग्राम और पानीपत में 21 पैसे और 23 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 95.90 रुपए प्रति लीटर और 95.39 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

वहीं डीजल की बात करें तो यमुनानगर में 24 पैसे की बढ़ोतरी के साथ भाव 86.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं गुरुग्राम और पानीपत में क्रमश 21 पैसे और 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद डीजल 87.11 रुपए प्रति लीटर और 86.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी 5 नवंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. विदेशी मुद्रा में अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत क्या है इस आधार पर रोज तेल कंपनियां सुबह 6 बजें पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.