हरियाणा में आज फिर बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया भाव

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने आज हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.53 रुपए हो गया है जबकि डीजल 90.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 1

वहीं, साईबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 97.18 रुपए खर्च करने होंगे जबकि डीजल का भाव 90.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है. औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.49 रुपए हो गया है जबकि डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

हरियाणा के सिरसा जिले में पेट्रोल और डीजल का भाव सबसे ज्यादा बना हुआ है. यहां पेट्रोल 98.73 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 91.54 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां 20 मई 2022 से भाव स्थिर बने हुए हैं. यहां पर एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए है जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में HSSC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज

SMS से जाने ताजा रेट

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आप SMS के जरिए घर बैठे भी जान सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग- अलग होता है जो आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.